फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कर्ज से परेशान युवक ने गले लगाई मौत, उधार लेने के पीछे की वजह सुनकर फफक पड़ा हर कोई

Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

मामले को लेकर सीपरी बाजार थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक छानबीन के दौरान उसके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है युवक पर मां के उपचार को लेकर काफी कर्ज भी था।  
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सीपरी बाजार के लकारा गांव निवासी एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले कई माह से उसकी मां बीमार थी। बीमार मां के इलाज के लिए उसने काफी पैसा उधार लिया था। उधर, उसकी मां की तबियत में भी सुधार नहीं हो रहा था। परेशान होकर युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ की डाल पर गमछे से फांसी लगा ली। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक लकारा गांव निवासी राजकुमार (24) उर्फ कल्लू पुत्र भगवान दास मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां मीरा कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। कई दिनों तक वह कोमा में रहीं। इधर मां के इलाज में राजकुमार का काफी पैसा खर्च होता गया। उसने परिचितों से काफी पैसा भी उधार ले रखा था। काफी पैसा खर्च होने के बाद उसकी मां की हालत में सुधार नहीं हो रहा था।

कर्ज चढ़ने और मां की तबियत में सुधार न होने से राजकुमार काफी परेशान हो गया। सोमवार को वह गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन अपने गांव नहीं पहुंचा। मंगलवार को पहूंज नदी के किनारे एक पेड़ में उसका शव लटका हुआ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें