फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 26 Mar 2022 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में खेत की रखवाली करने गए एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने रंजिशन हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। गांधीनगर निवासी नीरज अहिरवार ने बताया कि उसका भाई परशुराम(23) रोज की तरह शुक्रवार रात में खेत में सोने गया था। सुबह परशुराम का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए शव को उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नीरज का कहना है परशुराम के शरीर पर चोटों के निशान हैं। 

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि परशुराम को कुछ समय पहले एक लड़की ने छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया था। उसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। पड़ोस के लोग जमीन को लेकर उससे रंजिश रखते थे। नीरज का आरोप है उन लोगों ने ही रात में परशुराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया। बड़ागांव प्रभारी प्रवीण सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें