फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चादर उठाने के साथ मंगलवार से शुरू होगा दावरपीर का उर्स, मेले में उमड़ेंगे एक लाख लोग

Sun, 29 Sep 2024 01:38 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दतिया/झांसी
विज्ञापन
दतिया में दवारपीर के उर्स की तैयारियां। अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के दतिया में हजरत दावरपीर शाह बाबा का उर्स मंगलवार को चादर उठाने की रस्म से शुरू होगा। 1 से 3 अक्तूबर तक चलने वाले इस उर्स में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। दावरपीर के आस्ताने की बहुत मान्यता है, जिसकी वजह से दूर-दूर से लोग उर्स में हाजिरी लगाने आते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दतिया में उर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दरगाह कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मूलु उपाध्याय ने बताया कि उर्स का शुभारंभ कमेटी के संरक्षक मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा करेंगे।

उपाध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन 1 अक्तूबर को जोहर की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे चीनी शाह दरगाह से चादर उठाई जाएगी। जो मुख्य मार्ग तिगैलिया टाउन हॉल, किला चौक, चुनगर फाटक होते हुए दरगाह दावर पीर जाएगी।
विज्ञापन


सचिव महफूज खान ने बताया कि 2 अक्तूबर को सुबह फजर की नमाज के बाद गुस्ल और संदल की रस्म होगी। खादिम और इमाम हाफिज रियाज ने बताया कि जाेहर की नमाज के बाद चादरपोशी की जाएगी। दिनभर गुलपोशी, चादरपोशी और फातिहा का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन

उर्स व्यवस्थापक सलीम खान ने बताया कि 2 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से से दरगाह परिसर में कव्वाल सलमान अजमेरी प्रस्तुति देंगे। दावरपीर का लंगर तकसीम किया जाएगा। 3 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से बिलाल चिश्ती कव्वालियां पेश करेंगे।

जाहिद अली ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में दुकानदार दरगाह परिसर में जायरीनों के लिए दुकानें लगाते हैं। बच्चों और युवाओं के लिए झूले भी लगाए जाते हैं। 3 अक्तूबर की शाम मगरिब की नमाज के बाद फातिहा के साथ उर्स संपन्न होगा।

बैठक में मेला व्यवस्थापक अनस खान, असद खान, रमीज, अखलाक, बंटी, अप्पन खान, अकरम खान, रफीक खान, रईस, फिरोज, अनुज उपाध्याय, समीर खान, बत्तू पठान, मम्मू किलेदार, आदिल, मुन्ना खान, कयूम, अशोक बाबा, राजा बाबू, शानू खान, इजहार, नूर खान सहित कमेटी और व्यवस्था से जुड़े लोग शामिल रहे।
दतिया में दवारपीर के उर्स की तैयारियां। फोटो-अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें