फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Wed, 22 Jul 2015 12:56 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार थानांतर्गत भगवंतपुरा में मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पति बच गया।
विज्ञापन

चिरगांव के राजकीय कृषि विद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात यज्ञदत्त पचौरी मूलरूप से आगरा के सिकंदरा थानांतर्गत पश्चिमपुरी जगन कॉम्पलेक्स निवासी हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ कॉलेज के पास रह रहे हैं। यज्ञदत्त ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी विजय पचौरी (55) के साथ बाइक संख्या यूपी93वी- 1367 से ओरछा मंदिर दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटते समय भगवंतपुरा में पीछे से तेजी से आए ट्रक संख्या यूपी70एटी- 5097 ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक से छिटक कर गिरी पत्नी की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें