फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका का बैग ले उड़ा आपे चालक

Mon, 15 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बच्चों के साथ आपे से उतरी एक शिक्षिका का बैग चालक लेकर रफूचक्कर हो गया। बाद में पुलिस की मदद से चालक को तलाशा गया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


रविवार को नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी शिक्षिका निधि तिवारी पत्नी रामकुमार तिवारी को ग्वालियर-बरौनी मेल से कानपुर जाना था। वह वह शिवाजी नगर से आपे में बच्चों के साथ सवार हुईं और स्टेशन पर आ गईं। आपे से बच्चों के साथ उतरने के बाद उन्होंने चालक को किराया दिया। तुरंत ही उन्होंने देखा कि बैग तो आपे में ही छूट गया है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने आगे बढ़ गए आपे चालक को आवाज लगाई, मगर वह गाड़ी लेकर भाग निकला। बैग में सोने के आभूषण, पांच हजार रुपये नकद, कपड़े आदि सामान रखा था।

पीड़ित महिला ने तुरंत मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने सिविल पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर बाद ही सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बाद में पुलिस ने महिला के साथ आपे चालक की कई जगह तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें