फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा ले गई युवती

Fri, 08 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kidnaaping, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत अयोध्यापुरी से गुरुवार की दोपहर पुरुष साथियों के साथ आई युवती मारपीट करके एक्टिवा लोडर में लदवाकर ले गई। आरोप है कि साथी पुुरुष असलाह लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन


शेख हबीब ने पुलिस को बताया कि उनकी एक्टिवा संख्या यूपी93एएल- 1423 घर के बाहर खड़ी थी। परिवार के सदस्य घर के अंदर थे। तभी घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया। पुत्र बहू नाजिस पत्नी परवेज बाहर निकलकर आई। दरवाजे पर एक युवती खड़ी थी, जिसने उसके पति के बारे में पूछा। नाजिस ने पति के घर पर नहीं होने की बात कही तो वह आगबबूला हो गई।

आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए नाजिस से हाथापाई कर दी। उसके साथ आए असलाह लिए पांच-छह पुरुष साथी सामने आ गए। उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद किया और लोडर में बाहर खड़ी एक्टिवा को लदवा ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर काफी देर से पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें