फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री को बंधक बना कर लूटा

Fri, 19 Jun 2015 12:54 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को सरेशाम सीपरी बाजार थानांतर्गत आईटीआई सिद्धेश्वर नगर के एक मकान में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने पिता-पुत्री को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधक मुक्त पिता-पुत्री के शोर मचाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचा। पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 पोस्ट आफिस से सेवानिवृत्त राजकुमार गुप्ता पुत्र गुल्लन प्रसाद गुप्ता अपने कमरे में सोये हुए थे। उनकी बेटी प्रीति कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी जबकि पत्नी गिरजा मंदिर पूजा करने गई थी। शाम के समय तीन हथियार बंद  बदमाश दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस आए।  बदमाशों ने बेटी प्रीति को कब्जे में लिया। इसके बाद वह पिता के कमरे में गए। बदमाशों की आहट पर जागे राज कुमार ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने तमंचा तानकर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरे में रस्सी से बांधा और चाबी कब्जे में लेकर अलमारियों को खोलकर खंगाला। लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी को कमरे में बंद कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधक मुक्त पिता-पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।  सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिटी कल्याण सिंह, फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची।  पीड़ित ने बताया कि बदमाश सोने की जंजीर, झुमकी, टाप्स, नथनी, पायल आदि सोने के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें