फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : ललितपुर, गुरसराय और बामौर ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित स्वर्गीय विवेक निरंजन अकादमी एवं विवेक मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग में तीन मैच खेले गए। जिसमें ललितपुर चैंपियन, गुरसराय फाइटर व बामौर पैंथर्स ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे।
विज्ञापन

निर्धारित पंद्रह ओवरों के मैच में पहला मुकाबला ललितपुर चैंपियन और बंगरा ब्लास्टर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललितपुर की टीम ने पंद्रह ओवर में पांच विकेट खोकर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगरा की टीम नौ विकेट पर कुल 92 रन ही बना सकी। वहीं दूसरा मैच मऊ अवेंजर्स और गुरसराय फाइटर्स के मध्य हुआ। जिसमें गुरसराय फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंद्रह ओवरों में 148 रन बनाए। जवाब में मऊ रेंजर्स की पूरी टीम 130 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता का तीसरा मैच मोंठ इंडियन व बामौर पैंथर्स के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बामौर की टीम ने 228 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें केतन कुशवाहा ने 33 बॉल में शतक जमाया। वहीं गुलाब सिंह 60 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंठ इंडियन की पूरी टीम 99 रन ही बना सकी। मैच के दौरान राहुल कुशवाहा और विजेंद्र अंपायर की भूमिका में रहे। इस मौके पर नारायण राजपूत, राजेंद्र वर्मा, मनोज यादव, विपिन व्यास, अनीस मोहम्मद, संजय मिश्रा, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने व आभार अध्यक्ष नारायण राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें