फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में तब्दीली से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मौसम में कभी धूप तो कभी छांव होते ही अपर रेस्प्रेट्री ट्रप्ट इंफेक्शन (यूआरटीआई) के मरीजों में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज इस बीमारी से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। गंभीर होने के आठ से दस को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना लगभग दो हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की भरमार हो गई है। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं है। जिसमें सबसे अधिक यूआरटीआई के आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद धूप में तेजी होते ही यूआरटीआई के मरीजों अधिक आ रहे हैं। इस मौसम में गले में खराश, सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही उल्टी की शिकायत आ रही है। गंभीर होने पर रोजाना आठ से दस मरीजों को इलाज के लिए भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें