फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 17 Aug 2021 02:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होते देख आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका शुगर लेवल हाई है एवं ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है।
विज्ञापन
manohar lal panth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ सोमवार रात रेलवे स्टेशन पर चक्कर खाकर अचानक गिर पड़े। कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में जीआरपी थाना की गाड़ी बुलाकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन


चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होते देख आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका शुगर लेवल हाई है एवं ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है। जानकारी मिलने पर डीएम अन्नावि दिनेश कुमारव एसपी निखिल पाठक जिला अस्पताल पहुंचे और मंत्री का हाल लिया। 

देर रात हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने मंत्री को घर भेज दिया। बताया गया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा को रात्रि 10:00 बजे वह स्टेशन पर रिसीव करने गए थे, वहीं उनकी हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें