फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Mon, 30 Aug 2021 01:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दिनेश कुमार यादव (23) सीएचसी बड़ागांव में एंबुलेंस सेवा में हेल्प डेस्क पर तैनात था। शनिवार की रात वो सरकारी क्वार्टर की ऊपरी मंजिल के कमरे में था। रात तकरीबन 10 बजे उसने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के सरिये के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जालौन जिले के मदारीपुर निवासी माधौसिंह का पुत्र दिनेश कुमार यादव (23) सीएचसी बड़ागांव में एंबुलेंस सेवा में हेल्प डेस्क पर तैनात था। शनिवार की रात वो सीएचसी परिसर में बने सरकारी क्वार्टर की ऊपरी मंजिल के कमरे में था। रात तकरीबन 10 बजे उसने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के सरिये के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई। रविवार सुबह मृतक के पिता माधौसिंह ने बड़ागांव थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जीयूकी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उसके पुत्र को लगातार मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


उसके वेतन में लगातार कटौती की जा रही थी और कंपनी के लोगों का रवैया भी उसके प्रति बेहद खराब रहता था। पुत्र इससे परेशान रहने लगा था। कई बार उसने फोन पर इसकी जानकारी भी दी। इसी परेशानी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पिता की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी, एचआर हेड लिंग राजदास, करुणेंद्र तिवारी, ऑपरेशन हेड दिनेश यादव, आरएम संदीप, सुपरवाइजर नीलेश चतुर्वेदी व रमेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें