फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पारीछा थर्मल पावर प्लांट को नहीं मिला कोयला, फिर खड़ा हो सकता है बिजली संकट

Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में एक बार फिर से बिजली संकट गहरा सकता है। पारीछा थर्मल पावर प्लांट की कई इकाइंया बंद चल रही हैं। शनिवार को एक भी मालगाड़ी कोयला नहीं मिलने से इकाई बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पारीछा थर्मल पावर प्लांट को शनिवार को एक भी मालगाड़ी कोयला नहीं मिल सका। भंडार में रखे कोयले से चार में से तीन इकाइयों को चलाया गया। रविवार को मालगाड़ी न आने पर दोबारा बिजली उत्पादन पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन


वर्तमान में पारीछा की चार इकाइयों में से तीन से 710 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। कोयले की कमी की वजह से पिछले 15 दिन से उत्पादन में गिरावट चल रही है। इसी तरह ललितपुर प्लांट की 660- 660 मेगावाट की तीन इकाइयों में से दो से उत्पादन हो रहा है। एक इकाई मंगलवार को तकनीकी खराबी से बंद हो गई थी, जिसकी मरम्मत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें