फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में महिला के गले से जंजीर उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में महिला के गले से जंजीर उड़ाई, तलाशी में पकड़ी गई
विज्ञापन

झांसी। पंचकुइयां मंदिर में मां को जल अर्पित करने पहुंची एक महिला के गले से सोने की जंजीर किसी ने उड़ा दी। महिला को इसकी भनक तत्काल लग गई और उसने मंदिर के दरवाजे बंद कर वहां मौजूद सभी महिलाओं की तलाशी ली, जिसमें उसकी जंजीर एक युवती के पास मिली, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दरम्यान तकरीबन आधे घंटे तक मंदिर के दरवाजे बंद बने रहे।
विज्ञापन

गल्ला मंडी रोड स्थित अजय एन्क्लेव निवासी महेंद्र कुमार की पुत्री सोनम मंगलवार को पंचकुइयां स्थित शीतला देवी मंदिर में मां को जल अर्पित करने गईं हुईं थीं। मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ थी। ज्यादातर महिला श्रद्धालु ही मंदिर में मौजूद थीं। भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने सोनम के गले से उनकी सोने की जंजीर पार कर दी। गनीमत ये रही कि सोनम की इसकी जानकारी तुरंत हो गई। उन्होंने तत्काल मंदिर के गेट अंदर से बंद करा दिए और कुछ महिलाओं के सहयोग से मंदिर में मौजूद सभी महिलाओं की तलाशी ली, जिसमें सलवार कुर्ता पहने एक महिला के पास से सोनम की जंजीर बरामद हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम जिला अंबेडकरनगर के शाहपुर निवासी ऊषा बताया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला अपने झांसी आने का सही कारण नहीं बता पाई। पुलिस मान रही है कि नवरात्र और दीपावली पर बाजार में जुटने वाली भीड़ को निशाना बनाने के उद्देश्य से वो झांसी आई थी। उसके गैंग में अन्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें