फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर नत्थू कुशवाहा पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर नत्थू कुशवाहा पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

झांसी। गैंगस्टर नत्थू कुशवाहा पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। इसी दरम्यान एक युवक पत्रकार बन पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कई मुकदमों में वांछित चल रहे पंचवटी कॉलोनी निवासी नत्थू कुशवाहा पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। मंगलवार को थाना कोतवाली पुलिस को नत्थू की उसके घर पर मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी। इसी बीच एक युवक खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस टीम से उलझ गया। इसका फायदा उठाते हुए नत्थू फरार हो गया। बाद में पुलिस युवक को अपने साथ ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम इटावा निवासी आशीष कुशवाहा बताया। कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों मेवातीपुरा से एक कार चोरी हुई थी, जो इटावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में भी पकड़े गए युवक का नाम सामने आया है। इसकी पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा नत्थू की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें