फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्तों की अमर गाथाओं को सुंदर शब्दों में पिरोया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत हुई लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी तादाद में बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश भक्तों की गाथाओं को सुंदर शब्दों से पिरोया था। प्रतियोगिता में पहला स्थान कक्षा सातवीं के छात्र अनुभव दुबे ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर हर्षिता तथा तीसरे पर अनुराधा रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें