फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए कल से अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में 1300 क्षय रोगियों को सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाएं, गणमान्य नागरिक और अधिकारी गोद लेंगे। इसके लिए 24 मार्च से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इन रोगियों को हर महीने गोद लेने वाली संस्था या व्यक्ति पोषण किट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसके खत्री ने बताया कि क्षय रोगियों के इलाज के लिए शासन कई योजनाएं चला रहा है। उनकी जांच, इलाज के साथ हर महीने निक्षय पोषण योजना के तहत पांच सौ रुपये दिए जा रहे हैं। अब शासन ने इस मामले को और बढ़ाया गया है। अब शासन स्तर से जिले में उपचार करा रहे 2056 में 1300 क्षय रोगियों को गोद देने का फैसला किया गया है। इसमें सबसे पहले बाल क्षय रोगी, फिर वयस्क महिला क्षय रोगी, ड्रग रजिस्टेंट वाले क्षय रोगियों और बाद में वयस्क पुरुष क्षय रोगी को गोद लिया जाएगा। जिले में ऐसे संगठनों, गणमान्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो क्षय रोगियों को गोद ले सकते हैं।
राज्यपाल ने की है पहल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्ष 2019 में क्षय रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम चलाया था। क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें भावनात्मक के साथ ही पोषण सपोर्ट के लिए सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं व गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया गया था। उनके आह्वान पर प्रदेश में 38 हजार क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें क्षय रोगों से लड़ने में सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें