फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लखनऊ में 27 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली 29वीं स्टेट ओपन पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जिले की एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान 135 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान 100 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में रितिक ने पहला इंद्रपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में सचिन पहले व जौली राजा दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में छोटू यादव ने पहला और अरुण कुशवाहा दूसरे स्थान हासिल किया। 800 मीटर में पियूष प्रथम व ताहिर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में नवीन कुशवाहा पहले एवं हिमांशु यादव दूसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर में अरुण राजपूत प्रथम तथा राममिलन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 10000 मीटर में आशीष धाकड़ प्रथम तथा राघवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में वलींद्र कुमार ने पहला और दीपांशु ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरदें पहले स्थान पर रहीं। 200 मीटर में हरदेवी ने पहला व साबरीन खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में शोभा रायकवार पहले स्थान पर रहीं। 800 मीटर में स्वाती प्रथम तथा कामना ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर में रामदेवी ने पहला स्थान हासिल किया। चयन प्रक्रिया के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह, शैलेंद्र, निजाम, इस्लाम नबी, आमिर राजा, विक्रम परिहार निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें