झांसी की रानी की तलवार को झांसी लाने के लिए अमर उजाला की अगुआई में अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों से युद्ध लड़ते हुए 18 जून 1858 को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने ग्वालियर में वीरगति प्राप्त की थी। जिस तलवार से उन्होंने फिरंगी सेना के दांत खट्टे किए थे, वो आज भी ग्वालियर के संग्रहालय में रखी हुई है।
‘अमर उजाला’ की ओर से तलवार को वापस लाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
डीएम को सौंपे ज्ञापन के जरिये लोगों ने मांग रखी कि 19 नवंबर को रानी की जयंती पर झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ रानी की तलवार भी लाएं। इसके अलावा रानी की जयंती को ‘नारी शक्ति दिवस’ घोषित करते हुए राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए। साथ ही झांसी रेलवे स्टेशन का नामकरण झांसी के नाम पर किया जाए।