फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: लूट के दौरान बदमाशों में सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Sun, 28 Jan 2024 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महोबा जिले में एक सर्राफा कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों से उनसे लूटपाट की थी। इसके बाद कारोबारी को गोली मार दी थी। इलाज के लिए उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव निवासी अजयकांत सोनी (45) सर्राफा कारोबारी थे। उनकी बस स्टैंड के पास सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 25 जनवरी की शाम तकरीबन सवा छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहले तीन-चार बदमाश आए। आते ही बदमाशों ने अजय को दो गोली मारी, जिससे वह बाइक से गिर गए। 

विज्ञापन


इसके बाद लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लगभग सवा तीन करोड़ रुपये कीमत के सोने के ढाई किलो, चांदी के 25 किलो और ढाई लाख रुपये नकद लूट ले गए। घटना के बाद सर्राफा कारोबारी को आनन-फानन पनवाड़ी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें