फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : परवई इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। एसआईसी मैदान पर आयोजित की जा रही मेजर ध्यानचंद टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। मुकाबले में परवई इलेवन ने झांसी फिनिशर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी परवई इलेवन टीम ने 14 ओवरों में दस विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी फिनिशर की पूरी टीम 67 रन ही बना सकी। परवई इलेवन ने 40 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राहुल द्विवेदी, विद्या प्रकाश दुबे, वीके पांडेय, भानू प्रसाद शुक्ला, अविनाश सक्सेना, शिशुकांत द्विवेदी, राहुल शुक्ला, अंकित शुक्ला, राजीव रायकवार, पियूष राजपूत, सुधीर राजपूत, अंशुल सक्सेना, नमन चंदेल, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें