झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षा के बीच में बीएड का एंट्रेंस एग्जाम फंस गया। अब 30 जुलाई की जगह प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को घोषित की गई है। ऐसे में विश्वविद्यालय अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है।
बीयू से संबद्ध कॉलेजों के स्नताक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा 24 जुलाई से शुरू हो रही हैं। पहले 18 फिर 30 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा घोषित की गई थी तो बीयू ने 29 जुलाई की परीक्षा को होने वाली परीक्षा चार अगस्त को तय कर दी थी। अब नए परीक्षा कार्यक्रम में बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि छह अगस्त निर्धारित की गई है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन फिर से परीक्षा में बदलाव करने जा रहा है। अब पांच, छह और सात को होने वाली परीक्षाओं की तिथि बदली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। वहीं, बीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक ने बताया कि झांसी में 17 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसमें साढ़े आठ हजार परीक्षार्थी बैठने हैं। साथ ही, इस बार बुंदेलखंड के सातों जनपदों में प्रवेश परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं।