फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में पेट्रोल 99 के पास, लोगों को 100 का ही मिल रहा

विज्ञापन
पेट्रोल की खबर में--------------------------
विज्ञापन
झांसी। देशभर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हैं। झांसी में पेट्रोल के दाम भले ही 99 रुपये के करीब में है, लेकिन लोगों को यह 100 रुपये लीटर ही मिल रहा है। पेट्रोल पंपों पर रेजगारी के अभाव में एक रुपया वापस मिलता नहीं है और लोग 100 रुपये का पेट्रोल ही डलवाते हैं। ऐसे में पेट्रोल के बढ़ते दाम जनता का दम निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

देश के कई राज्यों समेत प्रदेश के तमाम शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रतिलीटर से ऊपर जा चुके हैं। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। झांसी में पेट्रोल के दाम रविवार को 98.96 रुपये प्रति लीटर रहे। कई दिनों से जिले में पेट्रोल के दाम 98 रुपये के आसपास ही हैं। मगर लोगों को पेट्रोल 100 रुपये से कम का मिल ही नहीं पा रहा है। पेट्रोल पंप पर अगर कोई एक लीटर पेट्रोल डलवाता भी है, तो उसे शेष बचा एक-दो रुपया वापस नहीं मिलता। लोग मांगते भी हैं, तो खुले पैसे नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। ऐसे में लोगों को 100 रुपये का ही पेट्रोल मिलता है। वहीं तमाम लोग एक-दो रुपये के लिए कहते नहीं हैं और सीधे 100 रुपये का ही पेट्रोल डलवाते हैं। वहीं पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
कहते हैं लोग
पेट्रोल के दाम 98.96 रुपये प्रतिलीटर हैं। अब एक रुपये चार पैसे वापस मिलने से रहे, तो पूरा 100 का ही डलवाते हैं। मगर बढ़ते दाम अब दम निकाल रहे हैं।- अशोक कुमार, थापक बाग
विज्ञापन

एक लीटर पेट्रोल मानिए तो अब 100 रुपये का ही मिलता है। पेट्रोल पंप पर एक-दो रुपया वापस मिलता नहीं है। पेट्रोल की कीमतों ने परेशानी बढ़ा दी है।- यशपाल, पठौरिया
पेट्रोल महंगा हो गया है। 100 रुपये से कम का मिलता ही नहीं है। एक-दो रुपये के लिए पंप पर समय बर्बाद करने से अच्छा है, कि पूरा 100 का ही डलवाया जाए।- हिमांशु, तालपुरा
विज्ञापन

पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशानी बढ़ रही है। सरकार को दामों पर अंकुश लगाना चाहिए। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जनता में आक्रोश है।- राहुल, राजगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें