फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बसपा का पहला प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने में सबसे आगे हो गई है। पार्टी ने जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट ने इंजीनियर शीतल कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अभी अन्य दल रणनीति बनाने में ही जुटे हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी इन सबसे आगे चल रही है। पार्टी ने सबसे पहले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द कर देगी। इसी क्रम में पार्टी ने जालौन जिले की माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। झांसी चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर इंजीनियर शीतल कुशवाहा को प्रत्याशी/ विधानसभा प्रभारी घोषित किया है। वह यहां के पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा की बहू हैं। पहला उम्मीदवार महिला को घोषित किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी अबकी बार महिलाओं को अधिक टिकट देगी।
उधर, झांसी में चारों विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी। सूत्रों की मानें तो अक्तूबर में लखनऊ में होने वाले मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम के बाद कभी भी यहां के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन

माधौगढ़ के एक विवाह घर में प्रत्याशी की घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष जालौन धीरेंद्र चौधरी, बुंदेलखंड/ कानपुर/ ग्वालियर/ चंबल संभाग के पूर्व प्रभारी भूपेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें