फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी की तलवार का मुद्दा मोदी के सामने उठाएगी बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की ग्वालियर में रखी तलवार वापस झांसी लाने का मुद्दा भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी पीएम को मांगपत्र भी सौंप सकते हैं।
विज्ञापन

रानी की तलवार ग्वालियर के म्यूजियम में रखी हुई है। लंबे समय से इसे झांसी वापस लाने की मांग उठती रही है। मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा सरकार है, ऐसे में झांसी की जनता ने तलवार वापस लाने की मांग पिछले कुछ समय में तेज कर दी है। कई लोगों ने तो पीएम से दौरे पर आने के दौरान ही रानी की तलवार साथ लाने को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि झांसी की जनभावना के बारे में शुक्रवार को प्रधानमंत्री को जानकारी दी जाएगी। साथ ही मांग करेंगे कि रानी की तलवार जल्द झांसी वापस लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें