फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भानु प्रताप सिंह का हमला, राकेश टिकैत ने किसानों को किया गुमराह

Tue, 15 Mar 2022 10:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस कई बार चुनाव हारी है। जीतने की आशा टूटने के बाद दिल्ली में उपद्रव करने के लिए भीड़ को भेजा। कामयाबी नहीं मिलने पर राकेश टिकैत को भी वित्तीय मदद की। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह झांसी आए। इस दौरान उन्होंने एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों को गुमराह किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई बार चुनाव हारी है। जीतने की आशा टूटने के बाद दिल्ली में उपद्रव करने के लिए भीड़ को भेजा। कामयाबी नहीं मिलने पर राकेश टिकैत को भी वित्तीय मदद की। जिसके चलते गाजीपुर, टिहरी और सिंधु बार्डर पर किसानों को साथ लेकर आंदोलन किया गया। 

वहां तक मैं भी साथ था। लेकिन जब 26 जनवरी को किए गए बवाल और पुलिस पर किए गए हमले का हमने विरोध किया। सभी ने कहा कि इस तरह का आंदोलन स्वीकार नहीं है। तब से ही मैं विरोध कर रहा हूं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने जितेंद्र भदौरिया को बुंदेलखंड अध्यक्ष एवं प्रभा पाल को बुंदेलखंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस मौके पर मऊरानीपुर की विधायक डॉ. रश्मि आर्य, जयराम सिंह, अब्दुल मुईन चौधरी, महेश सेंगर, बलवंत तोमर, अबरार खान, उमर फारूख आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें