कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष बंद किए गए बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले बरुआसागर झील के चालू होने की जानकारी मिलने पर रविवार को झरने पर स्नान करने सैलानियों की भीड़ उमड़ी।
बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले बरुआसागर झरना कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए बंद कर दिया गया था। इससे सैलानी नहीं पहुंच सके थे। इस वर्ष झील खोल दिए जाने से सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
झील चालू होने की जानकारी मिलने पर रविवार को झरने पर स्नान करने सैलानियों की भीड़ उमड़ी। बारिश में यहां का मनोरम दृश्य देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
बारिश के मौसम में झरने से गिरता पानी लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बन जाता है। जिससे यह स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बन गया था लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष इसे बंद कर दिया गया था फिर से सैलानियों की भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा हैंजैसे बुंदेलखंड के कश्मीर में बहार आ गयी हो।