अतीक अहमद की बहन और परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी माफिया अतीक अहमद भले ही मीडिया के सामने कुछ भी कहे लेकिन उसे गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जाने के दौरान अपने एनकाउंटर का डर जरूर सता रहा है। शायद यही वजह है कि उसके परिवार की एक कार उसके काफिले के पीछे-पीछे चल रही है।
गौरतलब है कि इस कार में अतीक की बहन और परिवार की दो अन्य महिलाएं बैठी हैं। अतीक का काफिला जब झांसी में कुछ देर के लिए रुका तो इन महिलाओं ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए इन्होंने कहा कि इन्हें अतीक अहमद के एनकाउंटर का डर है।
गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाते समय सोमवार की सुबह पुलिस टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर झांसी पहुंची। यहां उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन में रखा गया। अतीक के काफिले के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी पहुंचीं। यहां उन्होंने अतीक की हत्या की आशंका जताई। इनका काफिला साए की तरह अतीक के साथ गुजरात से ही चल रहा है।