फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की पहल: ट्विटर पर भी रोडवेज बसों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं यात्री, राजधानी और जनरथ बसों में हुई शुरुआत

Sun, 26 Mar 2023 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

साथ ही यात्री सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001802877 भी जारी किया गया है। उधर, विभाग के अधिकारियों के अनुसार शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल की है। इसके तहत बस से यात्रा कर रहे यात्री सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानियों को साझा कर सकेंगे। यानी आम जनमानस जो रोडवेज बसों से यात्रा करते हैं, अब वह ट्विटर के माध्यम से यूपीएसआरटीसी के हैंडल पर जाकर अपनी शिकायत व शहर का नाम दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित डिपो के एआरएम को शिकायत सौंपकर निस्तारण कराया जाएगा। हालांकि अभी यह सुविधा राजधानी व जनरथ बसों के लिए शुरू की गई है। जल्द ही साधारण बसों के लिए भी लागू की जाएगी। वहीं, हेल्पलाइन नंबर 18001802877 भी जारी किया गया है। उधर, एआरएम घनिष्टयानंद के मुताबिक शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें