फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गंदे पानी का छींटा पड़ने से नाराज सिपाहियों ने कार चालक से की बदसलूकी, माफी मांगने पर भी ले गए संग

Wed, 18 Sep 2024 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

कार सवार को दोनों सिपाही अपनी बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गए, हालांकि दोनों सिपाहियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सिपाहियों ने कार चालक से की बदसलूकी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर भरे गंदे पानी के छींटे पड़ने से नाराज डायल-112 के दो सिपाहियों ने एक कार चालक को रोक लिया। दोनों सिपाहियों ने कार सवार को नीचे उतार लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे। कार सवार ने अपनी गलती मानते हुए सिपाहियों से माफी भी मांगी लेकिन, सिपाही किसी कीमत पर राजी नहीं हो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार को दोनों सिपाही अपनी बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गए, हालांकि दोनों सिपाहियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार सवार को दोनों सिपाही कहां ले गए, यह भी साफ नहीं हो सका। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है लेकिन, वीडियो से सिपाहियों की पहचान नहीं हो पा रही है। उनकी पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें