अमर उजाला की मुहिम के अंतर्गत नए साल के लिए लिए जाने वाले संकल्पों के तहत 17 दिसंबर को पहला संकल्प लिया गया। इस दौरान लोगों को अमर उजाला के 10 बड़े संकल्पों में से पहला संकल्प दिलवाया गया। सभी को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौराम बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोगों के साथ ही होमगार्डों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।