फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव के मद्देनजर जागरूकता के लिए ऑल इंडिया पंचायत परिषद हुआ सक्रिय, प्रतिनिधिमंडल ने की पूर्व सीएम मांझी से मुलाकात

Fri, 06 Aug 2021 04:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
ऑल इंडिया पंचायत परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सीएम मांझी से की मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार में 15 अगस्त के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। इस बीच चुनावी तैयारियां जारी हैं। गैर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले तो बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के अंतिम चरण में मतदान होगा।

विज्ञापन


इस संदर्भ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ ऑल इंडिया पंचायत परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में, बिहार में कैसे पंचायत संदेश को हर गांव तक ले जाया जाए, इस योजना पर मंत्रणा हुई। 

मांझी के द्वारा पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु पंचायत संदेश को बिहार के पंचायतों तक पहुंचाने में मदद का आश्वासन दिया गया। इसके मद्देनजर डॉ. अशोक चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बिहार के लघु सिंचाई व अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन से भी मुलाकात कर चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत संदेश ऑल इंडिया पंचायत परिषद के द्वारा संपादित की जाने वाली मासिक पत्रिका है। इसकी स्थापना समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण के द्वारा की गई थी। जे पी के बिहार की पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है लेकिन क्या ये महिलाएं नेतृत्व करने में सक्षम हैं? या मुखिया पति/सरपंच पति/प्रधान पति के द्वारा इस पद का कार्यभार संभाल रही हैं। अन्य सुधारों या जागरूकता अभियानों की जरूरत है ये पंचायत चुनाव से पूर्व इस पत्रिका में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि आने वाली पंचायतें और उनके प्रतिनिधि और सशक्त रूप में उभर कर आ सकें ।

ऑल इण्डिया पंचायत परिषद हमेशा से निकाय सुधारों के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। पंचायती कानूनों को देश में लागू करवाने में इस संस्था के अध्यक्ष रहे बलवंत राय मेहता ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि मेहता ऑल इंडिया पंचायत परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 73वां संविधान संशोधन में इनकी भूमिका को अहम माना जाता है। इसी संसोधन के बाद पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें