फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत के बाद पिता शव छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो दिन के मासूम की मौत के बाद पिता ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया। यहां तक कि वह शव छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में पांच सितंबर को एक व्यक्ति दो दिन के मासूम को लेकर पहुंचा था। व्यक्ति ने अपना नाम बांदा निवासी अतुल सिंह और बेटे का नाम मोना बताया था। हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया था। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। नियमानुसार नवजात का शव उसके साथ आए पिता के सुपुर्द किया जाना था, लेकिन उसने लेने से साफ इंकार कर दिया। यहां तक कि बाद में वो भाग खड़ा हुआ। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। जबकि, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें