फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : बीयू में गोपनीय विभाग के कर्मचारियों के हुए तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पेपर लीक कांड के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गोपनीय और अति गोपनीय विभाग के कर्मचारियों के आंतरिक तबादले कर दिए गए हैं। जल्द ही कई और विभागों के कर्मचारियों के पटल भी बदले जा सकते हैं।
विज्ञापन

छह अप्रैल को बंगरा के श्रीराम महाविद्यालय में पेपर लीक हो जाने के बाद बीयू की भी तमाम खामियां उजागर हुई हैं। इसको लेकर अमर उजाला ने कई खबरें प्रकाशित की थीं। अब इन खबरों का संज्ञान लेकर बीयू प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सबसे पहले छह कर्मचारियों के पटल बदल दिए गए हैं। बीयू में बेहद अहम विभाग माने जाने वाले अति गोपनीय, गोपनीय से चार कर्मचारियों को दूसरे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, विधिक और लेखा विभाग से भी एक-एक कर्मचारी का पटल परिवर्तन किया गया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मचारियों के भी तबादले किए जाएंगे।
वहीं, बीयू प्रशासन ने अपने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक नोटिस निकाला है, जिसमें सभी से पूछा गया है कि यदि किसी के भी परिजनों अथवा रिश्तेदार का कॉलेज चल रहा है तो तत्काल इसकी जानकारी दें। जानकारी छुपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें