फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पुलगहना में लोहे की रॉड मार कर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
A man murdered by iron pipe
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। थाना शाहजहांपुर के ग्राम पुलगहना में एक व्यक्ति की लोहे की रॉड मार कर हत्या कर दी। ग्राम निवासी कैलाश साहू उम्र (52) पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। रात करीब 9 बजे गांव के एक पुराने स्कूल में था। यह स्कूल बंद रहता है। कैलाश साहू पर हमले की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई ।
विज्ञापन

कैलाश साहू के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर रक्त रंजित पड़े कैलाश साहू को उठाकर मोंठ अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर एवं मुंह के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी देवी ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के यह लोग उसके पति को रात करीब 7:30 बजे घर से लिवा ले गए थे।
घटना की सूचना पर सीओ मोंठ डॉ. प्रदीप कुमार, कोतवाल भीमसेन एवं एसओ शाहजहांपुर शैलेन्द्र सिंह मोंठ अस्पताल पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे बबीना विधायक राजीव पारीक्षा मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव में एक पुराना स्कूल है जहां पर वह गांव के कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान आपस मे कहासुनी हो गई और किसी ने कैलाश के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया , जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें