फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागा अपराधी, उड़े होश: सुरक्षा में खड़े के खड़े ही रह गए पुलिसकर्मी, कोर्ट में पेशी के दौरान चकमा देकर भागा आरोपी 

Tue, 31 May 2022 08:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सीपरी बाजार निवासी विनोद रायकवार का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। उसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश होना था। पुलिस ने विनोद को कोर्ट रूम के बाहर ही बैठा दिया था। उसी समय विनोद सिपाहियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की सीपरी बाजार पुलिस की गिरफ्त से शांतिभंग का आरोपी कोर्ट में पेश होने से पहले ही भाग निकला। हालांकि वह अधिक दूर नहीं जा सका। पुलिस ने घेराबंदी करके कोर्ट परिसर के भीतर से ही उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके बाद पेश न होने तक कुर्सी से बांधकर रखा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा सीपरी बाजार निवासी विनोद रायकवार (26) का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। उसके बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश होना था। पुलिस ने विनोद को कोर्ट रूम के बाहर ही बैठा दिया था। उसी समय विनोद सुरक्षा में लगे दो सिपाहियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।

Trending Videos
विज्ञापन

उसे भागता देख सिपाहियों के होश उड़ गए। तुरंत उसके पीछे दो सिपाही दौड़े। विनोद एनआईसी के पीछे की इमारत से होते हुए बाहर की ओर भाग रहा था। सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर वहीं पर धर दबोचा। पकड़कर उसे दोबारा कोर्ट रूम लेकर आए। कोर्ट में पेश न होने तक उसे कुर्सी में रस्सी से बांध दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें