इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी
उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे। पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा में बैठे तो कोचिंग का भी सहारा लिया लेकिन बाद में तीन साल से वह सेल्फ स्टडी कर रहे थे। बरेली के ट्यूलिप ग्रांड में रह रहे ऐश्वर्य ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।
झांसी की संपदा ने यूपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक
झांसी। प्रेमगंज निवासी संपदा त्रिवेदी की यूपीएससी में 69वीं रैंक आई है। चौथी बार परीक्षा देने पर उन्हें सफलता मिली है। संपदा का कहना है कि दादा उन्हें आईएएस बनते देखना चाहते थे। आज उन्होंने अपने दादा का सपना पूरा कर दिया है। आगे चलकर वह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।