फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसराय नहर प्रणाली के पानी पर ब्रेक-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफाई के बाद ही नहरों में छोड़ा जाएगा पानी
सिंचाई विभाग ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सिंचाई विभाग ने तय किया किया है कि अब नहरों की सफाई के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा, ताकि अंतिम छोर तक पहुंच सके। इस मामले में विधायक जवाहरलाल राजपूत ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों बातचीत की थी।
बांधों में अधिक पानी होने के कारण इस बार सिंचाई विभाग ने पंद्रह अक्तूबर की जगह दस अक्तूबर से बेतवा नहर प्रणाली से जुड़ी नहरों में पानी छोड़ना शुरू कर दिया था। जबकि, अधिकारिक तौर पर रोस्टर 15 अक्तूबर से चालू किया गया। बेतवा से ही गुरसराय नहर प्रणाली जुड़ी है। बेतवा नहर प्रणाली में पारीछा बांध से पानी छोड़ा जाता है। पिछले एक महीने से पानी चलने के बाद भी अभी तक गुरसराय नहर प्रणाली के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच सका है। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने सिंचाई अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई कराए बिना ही पानी छोड़ दिया है। नहरें सिवार घास से पटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

इस पर अधीक्षण अभियंता चतुर्थ मंडल ने मंगलवार से गुरसराय नहर प्रणाली में पानी का संचालन बंद करा दिया और अधीनस्थ अधिकारियों को दस दिन में नहरों की सफाई के आदेश दिए। जितने दिन नहर बंद रहेगी, उन दिनों को पानी रोस्टर को आगे बढ़ाकर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये नहरें जुड़ी
------------
गुरसराय नहर प्रणाली से 52.40 किलोमीटर तक नहरों का जाल बिछा हैं। इसमें गुरसराय मुख्य नहर, धमना माइनर, चंदवारी रजवाहा, जसवंतपुरा माइनर, बंगरा- बंगरी माइनर, फुल खिरिया माइनर, रावतपुरा माइनर, बरगहना माइनर, एरच रजवाहा, खितरपुरा माइनर, अड़जरा माइनर, अजनेरी माइनर, भसनेह राजवाहा, गड़बई राजवाहा, सिंहपुरा माइनर, कठऊ पहाड़ी माइनर, भटपुरा माइनर, बेरबई माइनर, करगुवां माइनर, खैलार माइनर, सेमरा माइनर, हरदुआ माइनर, नेकेरा माइनर, गेंदा कबूला माइनर, झबरा माइनर, जखनवारा माइनर, डिकौली माइनर, बरमपुरा माइनर, बसा माइनर, चौकरी माइनर, इटौरा माइनर, अस्ता माइनर, छिरौरा माइनर, परसुवा माइनर, जखौरा माइनर, सट्टा माइनर, रिया राजवाहा, झिझरिया माइनर, नागर माइनर, बरगाय माइनर और धनौरा माइनर जुड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें