फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर कार, बाइक बाजार में धूम, एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना महामारी के बाद सुस्त हो गया कार और बाइक का बाजार अब फिर से तेज रफ्तार में दौड़ने वाला है। नवरात्र को लेकर अभी से एडवांस बुकिंग तेजी से शुरू हो गई है। नवरात्र में झांसी में तकरीबन 800 कार और 2000 बाइकों की बिक्री होगी। यह आंकड़ा झांसी में संचालित विभिन्न कंपनियों के शोरूम का है। शोरूम संचालकों का कहना है कि सहालग भी आ रहा है लिहाजा बिक्री बढ़ रही है।
विज्ञापन

2020 में कोरोना महामारी के चलते व्यापार बिल्कुल ठप हो गया। इससे पहले बीएस-4 गाड़ियों की बिक्री बंद होने के चलते लोगों ने बीएस-6 मॉडल के इंतजार में खरीदारी नहीं की। ऐसे में ऑटोमोबाइल का बाजार भी सुस्त पड़ गया। मार्केट में औसत के मुकाबले 25 फीसदी ही बाइक, कारों की बिक्री हुई। अब हालात ठीक होने के चलते बाजार गुलजार हो रहे हैं। पितृ पक्ष के बाद आने वाली नवरात्र पर लोग खूब खरीददारी करने के मूड में हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार होने वाला है। कार और मोटर साइकिल के बड़े विक्रेताओं के मुताबिक झांसी में आठ सौ कार और दो हजार बाइकों की बिक्री होगी। अधिकतर बुकिंग हो चुकी हैं।
मीडियम रेंज की बुकिंग ज्यादा
विक्रेताओं के मुताबिक मीडियम रेंज की बुकिंग पर ग्राहकों का ज्यादा जोर है। मध्यम वर्गीय परिवार के लोग 70 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की मोटर साइकिल और पांच से दस लाख रुपये तक की कारें सबसे ज्यादा बुक की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर भी
नवरात्र पर ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी अलग-अलग कंपनियां दे रही हैं। बाइकों में पिछले साल तक 15 से 20 हजार रुपये डाउनपेमेंट जमा कराने पर ही फाइनेंस की सुविधा दी जा रही थी, जो कि इस बार पांच से दस हजार रुपये डाउनपेमेंट पर ही मिल रही है। इसके अलावा कार विक्रेता भी नकद डिस्काउंट की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
इतने हैं शोरूम
कार: 14
बाइक: 40
ये बोले विक्रेता
अब तक 190 छोटी-बड़ी कारों की बुकिंग हो चुकी है। आने वाले समय में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है। कोरोना के बाद डेढ़ साल बाद हालात ठीक होने के चलते इस बार नवरात्र में बिक्री अच्छी होने का अनुमान है। ग्राहकों में भी खरीददारी को लेकर क्रेज है। कारों पर छूट के कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। - विकास राय, एमडी बसेरा विलोसिटी कार्स
पिछला साल कोरोना और उससे पहले बीएस-4 गाड़ियों की जगह बीएस-6 आने की वजह से बिक्री प्रभावित हुई। मगर इस बार नवरात्र को लेकर गाड़ियों की तेजी से बुकिंग शुरू हो गई है। डेढ़ सौ कारों की बुकिंग हो चुकी है। आगे के समय में और बुकिंग का अनुमान है। ग्राहकों में मीडियम रेंज की कारों की मांग ज्यादा है। - राकेश बघेल, चेयरमैन, जेएमके ऑटोमोबाइल्स।
इस बार नवरात्र पर वाहनों की खरीददारी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। मेरे शोरूम और एजेंसियों से लगभग 400 से अधिक मोटरसाइकिलों की बुकिंग की जा चुकी है। जिले भर में अलग-अलग कंपनियों की दो हजार मोटरसाइकिल बिकने का अनुमान है। ग्राहकों को कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। - सिद्धार्थ नगरिया, संचालक, ध्रुव तारा ऑटोमोबाइल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें