फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

626 ने मांगा ई-पास, मिला सिर्फ 57 को

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दरम्यान ई-पास जारी किए जा रहे हैं। ये आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए ही प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे हैं। पिछले दस दिनों के दरम्यान जिले में 626 लोग ई-पास के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन इनमें से जारी सिर्फ 57 को ही किया गया है। ज्यादातर पास गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ही जारी किए गए हैं। वो भी चिकित्सक की स्क्रीनिंग के बाद।
विज्ञापन

ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन 164.100.68.164/upepass2 पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदक को पास जारी होने या निरस्त होने की एसएमएस के जरिए सूचना दी जा रही है। पास मांगे जाने का वाजिब कारण की गहराई से पड़ताल करने के बाद ही ये स्वीकृत किए जा रहे हैं। इलाज के लिए पास मांगने वालों से संबंधित दस्तावेज भी लिए जा रहे हैं। साथ ही डाक्टर भी इसकी स्क्रीनिंग कर रहे हैं। जिन लोगों को पास जारी किए गए हैं, उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। दो अप्रैल से लेकर अब तक जिले में 626 लोग ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। लेकिन, पास सिर्फ 57 को ही जारी किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान ने बताया कि जिले की सीमा के भीतर एक दिन का पास जारी किया जा रहा है। जबकि, प्रदेश के अन्य जनपद में जाने के लिए अधिकतम दो दिन का पास दिया जा रहा है। प्रदेश की सीमा से बाहर का पास जारी नहीं किया जा रहा है। ज्यादातर पास गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने वालों के ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें