फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी, पुलिस कर्मी समेत 327 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला कारागार में बंद कैदी, पुलिस लाइन के कर्मचारी समेत 327 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। लक्षण वाले 30 मरीजों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि, अधिकतर होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 4316 नमूनों की जांच हुई। जांच के दौरान कैदी पॉजिटिव मिला। अब जिला जेल में संक्रमित कैदियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन का कर्मचारी, सदर बाजार, तलैया मुहल्ले, हीरापुरा, सीपरी बाजार, चित्रा चौराहा, आतिया ताल, कैमासन नगर, शिवाजी नगर, करगुवां जी, पुलिया नंबर नौ, गुदरी मुहल्ला, प्रीतम कॉलोनी, ओरछा गेट बाहर, खातीबाबा, अंसल कॉलोनी, तालपुरा, नंदनपुरा, नई बस्ती, झोकनबाग, सुभाषगंज, अंसल पाम कोर्ट, मऊरानीपुर के गांधीगंज, मिलिट्री अस्पताल, लहर की देवी, कृष्ण एंक्लेव, रायगंज, सैंयर गेट समेत विभिन्न इलाकों से कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1989 हो गई है। मौजूदा समय में 32 मरीज मेडिकल कॉलेज, 82 मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, 1634 रोगी होम आइसोलेशन में हैं।
50 फीसदी डाटा एंट्री ऑपरेटर संक्रमित
कोरोना वायरस स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। सीएमओ कार्यालय में तैनात 50 फीसदी डाटा एंट्री ऑपरेटर कोविड की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में वहां का कामकाज का भार दूसरे कर्मचारियों पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें