फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले भाजपा के 25 हजार वालंटियर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से 25 हजार वालंटियर तैयार कर लिए हैं। जिला स्तर पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण चल जा रहा है। जबकि, गांव स्तर पर 17 अगस्त से शुरू होगा। इनका काम शहर से लेकर गांव-गांव तक जरूरतमंदों को बेहतर इलाज और संसाधन मुहैया कराना होगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संभावित तीसरी लहर को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। भाजपा ने हर गांव में दो, जिला और मंडल स्तर पर चार-चार वालंटियरों की टीम तैयार की है। जिला स्तर पर इन स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण 16 अगस्त को पूरा हो चुका है। 30 अगस्त तक गांव स्तरीय स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चलेगा। झांसी में लगभग एक हजार वालंटियर की टीम तैयार की गई है। इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से 25 हजार स्वयंसेवक चुन लिए गए हैं। पार्टी का इस बात पर पूरा जोर है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो जनता को इलाज और संसाधनों के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए डॉक्टरों की भी एक टीम तैयार की जा रही है, जो रात-बिरात भी जरूरत पड़ने पर मरीज का इलाज कर सकें।
ये होगा मुख्य काम
- बीमार को अस्पताल पहुंचाना
- दवाओं की व्यवस्था कराना
- डॉक्टरों से परामर्श दिलाना
- स्वास्थ्य विभाग के साथ संयोजन
भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सेवा के क्षेत्र में उतरकर जनता की मदद करती है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में दो लाख और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 17 जिलों से 25 हजार स्वयंसेवक चुन लिए गए हैं। यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है, तो ये मरीजों को इलाज व संसाधन उपलब्ध कराएंगे। - सुधीर सिंह, क्षेत्रीय संयोजक स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें