-----------
बूथ पर मतदाता पर्ची के साथ मौजूद रहे बीएलओ- डीएम
झांसी। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि बूथ लेबल आफीसर (बीएलओ) मतदान स्थल पर मतदाताओं की पर्ची के साथ मौजूद रहें। यदि मतदाता सूची और पर्चियों को लेकर कोई विवाद होता है तो इसकी जिम्मेदारी बीएलओ की होगी।
उन्होंने मतदान केंद्र पर बीएलओ का नाम, पता व मोबाइल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए। यह जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम और सीओ की होगी कि यह सुनिश्चित कर लें कि बीएलओ ने वोटर पर्ची बांटी है या नहीं। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट बीएलओ से संबंधित अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दें। इस मौके पर एसएसपी जेके शुक्ला, एडीएम हरीशंकर व नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी मौजूद रहे।