प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान आने पर दी बधाई
बबीना। सोमवार को कस्बा स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंद्रप्रस्थ अकादमी के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अकादमी के निदेशक नंद किशोर गोयल ने बताया कि भारतीय शिक्षा का इतिहास विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी की छात्रा शालिनी यादव, पारुल बुंदेला व छात्र अभिषेक आर्या व स्कंद सिंह ने प्रतिभाग कर दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।