झांसी। कानपुर ट्रैक पर चौराह- पुखरायां व मलासा स्टेशन के बीच 18 से 28 सितंबर तक दूसरी लाइन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य होना है। इस कार्य के चलते 18 ट्रेनें निरस्त और 16 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गुजारा जाएगा।
इनमें 09465 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस साबरमती एक्सप्रेस 25 सितंबर, 09466 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 27 सितंबर, 01803/01804 झांसी लखनऊ इंटरसिटी 28 सितंबर, 02575 हैदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर, 02576 गोरखपुर हैदराबाद एक्सप्रेस 26 सितंबर, 01106 झांसी कोलकाता एक्सप्रेस 24 सितंबर, 01105 कोलकाता झांसी एक्सप्रेस 27 सितंबर, 02121 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 26 सितंबर, 02122 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 26 सितंबर, 05102 लोकमान्य तिलक छपरा एक्सप्रेस 24 सितंबर, 05101 छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 22 सितंबर, 02597 गोरखपुर मुंबई एक्सप्रेस 21 से 28 सितंबर, 02598 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस 22 से 29 सितंबर, 02143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस 20 से 27 सितंबर, 02144 सुलतानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 21 से 28 सितंबर, 01073 लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 22,22 व 27 सितंबर व 01074 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 21,23 व 28 सितंबर को निरस्त रहेगी।
इसी तरह 02107 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस 19,21,23,26 व 28 सितंबर, 05024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 18 व 25 सितंबर, 05023 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर, 05066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 18,19,21,22,23,25,26 व 28 सितंबर, 05065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 28 सितंबर, 01408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस 23 सितंबर, 01079 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस 24 सितंबर, 02099 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 22 सितंबर, 02100 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस 22 सितंबर, 02521 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28 सितंबर, 05030 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 19 व 26 सितंबर, 04185 ग्वालियर बरौनी मेल 19 से 28 सितंबर, 04186 बरौनी ग्वालियर मेल 19 से 28 सितंबर, 09244 कानपुर वलसाड एक्सप्रेस 17 व 24 सितंबर, 05016 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 17 व 24 सितंबर व 02576 गोरखपुर हैदराबाद एक्सप्रेस 19 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से जाएगी। इन ट्रेनों को आगरा टूंडला कानपुर और इटावा के रास्ते से गुजारा जाएगा।