झांसी। संघर्ष सेवा समिति के चार वर्ष पूरे होने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम में देश भक्ति व बुंदेलखंड के गीतों तराने गूंजे।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष व समाजसेवी संदीप सरावगी ने कहा कि समाज में स्थान पाने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संस्था का हर सदस्य छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कार्यक्रम में मेधावियों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। इस मौके व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, अंचल अड़जरिया, जितेंद्र भदौरिया, प्रतीक दुबे, सचिन श्रीवास्तव, वैभव सेन, जेपी सेन आदि मौजूद रहे।