फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 विद्यार्थियों ने दी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं। प्रथम पाली में 94 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में 55 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। कुल 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 31 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ से सवा 10 बजे तक हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र की परीक्षा थी। हाई स्कूल में पंजीकृत 64 छात्र और 46 छात्राओं में 48 छात्र और 37 छात्राओं ने आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी, जबकि 16 छात्र और नौ छात्राएं परीक्षा में नहीं बैठीं। इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र में पंजीकृत आठ छात्र और तीन छात्राओं में से सात छात्र और दो छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। वहीं दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
दिन में दो से शाम सवा चार बजे तक दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीवविज्ञान और गणित की परीक्षा थी। पंजीकृत 32 छात्र और 27 छात्राओं में से 30 छात्र और 25 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहीं, जबकि दो छात्र और दो छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने और परीक्षा में शुचिता तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आंतरिक और बाह्य दो केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। दोनों पालियों में आयोजित की गई परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों पर चक्रमण करते रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें