फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के कैदी समेत 13 डेंगू मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में डेंगू का कहर जारी है। जेल के कैदी समेत 13 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गई है, जो कि पिछले 11 सालों में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

झांसी में डेंगू लगातार मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को भंडारी गेट, पंचवटी कॉलोनी, पिछोर, पुलिया नंबर नौ, गुमनावारा, बड़ागांव, उनाव गेट बाहर, चिरगांव, बस स्टैंड, सैयर गेट, अन्नपूर्णा कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों से 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। अब झांसी में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 354 पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी साल डेंगू के मरीज 300 से ज्यादा मिले हों। इससे पहले 288 मरीज 2018 में मिले थे। जेडी हेल्थ डॉ. विनोद कुमार यादव ने लोगों से जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश भी देर तक हुई है। ऐसे में डेंगू का मच्छर पात्र में भरे साफ पानी में पनप सकता है। लोग पानी का जमाव न होने दें।
विज्ञापन

यूं मिले मरीज
वर्ष रोगी
2014 16
2015 58
2016 106
2017 8
2018 288
2019 63
2020 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें