फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी होकर ग्वालियर और बरौनी के बीच चलेगी नई फेस्टिवल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर रेलवे ने ग्वालियर और बरौनी के बीच 15 अक्तूबर से 27 नवंबर तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है। वहीं चार ट्रेनों के परिचालन की अवधि 14 नवंबर से दो फरवरी 2022 बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी के लिए 01901 डाउन स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को नई फेस्टिवल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर झांसी पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद बरौनी को रवाना होगी। इसी प्रकार बरौनी से 01902 अप ट्रेन का परिचालन 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह सात बजे झांसी पहुंचेगी और निर्धारत 10 मिनट के ठहराव के बाद ग्वालियर के लिए रवाना होगी। 20 कोच वाली इस ट्रेन में एक एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, सात सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच रहेंगे। यह ट्रेन मंडल के झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर के रास्ते ग्वालियर और बरौनी के मध्य चलेगी।
इसी क्रम में कोयंबटूर से हजरत निजामुद्दीन के बीच रविवार को चलने वाली 06077 अप कोयंबटूर स्पेशल ट्रेेन के परिचालन की अवधि 14 नवंबर से 30 जनवरी 2022 तक, बुधवार को चलने वाली 06078 डाउन हजरत निजामुद्दीन- कोयंबटूर स्पेशल की परिचालन अवधि 17 नवंबर से दो फरवरी 2022 तक, शनिवार और मंगलवार को चलने वाली 06093 अप चेन्नई सेंट्रल- लखनऊ जंक्शन स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि नौ नवंबर से 29 जनवरी 2022 तक तथा सोमवार और बृहस्पतिवार को चलने वाली 06094 डाउन लखनऊ जंक्शन चेन्नई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि 11 नवंबर से 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें