झांसी। देश में 100 करोड़ टीकाकरण में झांसी का भी अहम योगदान है। जिले के 600 से ज्यादा गांवों और 200 नगर वार्ड में 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
झांसी समेत देश भर में 16 जनवरी से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। सिर्फ नौ महीनों में देश ने 100 करोड़ टीकाकरण के विशाल लक्ष्य को पूरा कर लिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में 15 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। अब तक 11.12 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 3.37 लाख लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने जल्द ही जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करा लिया जाएगा।