फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में बेसहारा हुई महिलाओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत जनपद स्तरीय निगरानी व समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें कोविड-19 महामारी के दौरान जिन लोगों ने पिता, पति, बेटे व संरक्षक को खोया है, ऐसी महिलाओं को जीवन यापन के लिए विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों में रोजगार के अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

योजनाओं के लाभ के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी सभी महिलाओं को पात्र माना गया है, जिन्होंने अपने माता, पिता, पति, पुत्र, पुत्री संरक्षण के रूप में परिवार की आजीविका चलाने वाले सदस्य को एक मार्च 2021 के बाद कोरोना महामारी के दौरान खोया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना, स्वरोजगार योजना व अन्य विभागीय योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला कल्याण विभाग पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला की पुत्री की शादी अनुदान योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पुनर्विवाह के लिए दंपत्ति पुरस्कार योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं अन्य विभागीय योजनाओं का पात्रता के अनुसार लाभ दिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आशा, संगिनी, आशा वर्कर के रूप में नियुक्ति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत नियुक्तियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें